ज्ञानपुर: भदोही के रामलीला मैदान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख
जनपद भदोही में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। रामलीला मैदान में रखें लाखों रुपए के कालीन खराब मटेरियल पूरी तरह से जलकर खाक हो गए, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मैदान में खराब धागों काती अन्य सामग्री को रिसाइकल कर धागा तैयार किया जाता था आग की चपेट में कुछ हरे भरे पेड़ भी आए, जो पूरी तरह जल गए, आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है।