लखीमपुर: लखीमपुर में तेंदुए का आतंक, घर की दहलीज से छह साल के अमित को उठा ले गया तेंदुआ, मां के सामने उजड़ गई दुनिया
जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र की शारदानगर रेंज के टॉपरपुरवा गांव में सोमवार शाम तेंदुए ने छह वर्षीय अमित पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। देर शाम बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो ग्रामीणों में फैला भारी आक्रोश। सदर कोतवाल के समझाने के बाद किया अंतिम संस्कार।