ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महुअर नदी पुल के पास की गई इस कार्रवाई में 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई। मामले की जानकारी पुलिस द्वारा बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे दी गई।