जिलाधिकारी ने किया जिला कोषागार का निरीक्षण
समस्तीपुर, 05 सितंबर 2026। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर वित्तीय कार्यों, अभिलेखों के संधारण, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान एवं पेंशन मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने सभी कार्यों को नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्ट्रांग रूम, महत्वपूर्ण अभिलेखों की सुरक्षा एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी श्री सूर्य प्रताप सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी श्री रमेश कुमार बरनवाल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#DM_Samastipur
#रोशन_कुशवाहा
#DistrictAdministration
#inspection
#highlight
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 5, 2026