पुरानी रंजिश को लेकर झरेला ग्राम में किसान के ऊपर कुल्हाड़ी से हुआ हमला,बड़वारा शासकीय अस्पताल में उपचार जारी
जानकारी के मुताबिक बड़वारा थाना क्षेत्र के झरेला ग्राम निवासी फूल सिंह रघुवंशी के ऊपर खेत से घर जाते समय,पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम का ही कमल सिंह नामक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में किसान को गंभीर चोटें आ गई। वहीं परिजनों ने निजी साधन से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया। जहां उसका उपचार जारी है।