सलना मोड़ के पास रेत का अवैध परिवहन कर रहे वाहन को पुलिस ने किया जप्त की कार्यवाही।
लंबे समय के बाद बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत के परिवहन पर कार्यवाही की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सलना ग्राम के समीप पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। कि एक ट्रैक्टर ट्राली चालक बिना पिटपास के रेत का परिवहन कर रहा है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक से रेत संबंधित दस्तावेज मांगे। जिसे उपलब्ध कराने में विफल रहा।