कटनी में पोर्टल में फीस की जानकारी अपलोड नहीं करने वाले 420 निजी स्कूलों को जारी हुआ नोटिस
प्रदेश के इतिहास में पहली बार निजी विद्यालयों के विरूद्ध अब तक की सबसे बडी कार्यवाही कटनी जिले मे की गई है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन नियम का पालन नही करने पर जिले के 420 निजी विद्यालयों की जांच संस्थित करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।