मंगलवार को बड़वारा तहसील क्षेत्र में 122 दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में शहडोल लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं बड़वारा विधानसभा में भी दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी गई। इसी बीच मंगलवार को बड़वारा तहसील क्षेत्र के 122 दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं ने वोट किया।