भुड़सा ग्राम में गंदगी के बीच जीवन बसर करने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण
बड़वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भुड़सा ग्राम के सार्वजनिक बाजार स्थल पर फैली गंदगी के कारण व्यापारी एवं ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार सरपंच से मांग की गई। लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं किया गया है।