बैतूल नगर: सलैया: शादी के 6 दिन बाद युवक ने खाया जहर, दुल्हन मायके गई, युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
बैतूल जिले के सलैया गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 6 दिन बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बैतूल जिला चिकित्सालय में जारी है। जानकारी के मुताबिक सलैया निवासी 22 वर्षीय आशीष नायक, पिता अनिल नायक ने बुधवार रात करीब 10 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन