कोंडागांव: कोंडागांव में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई संपन्न,TET में 7588 व PPT में 79 परीक्षार्थी हुए शामिल,4886 अनुपस्थित
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के साथ ही जिले में प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट की परीक्षाएं रविवार को आयोजित की गई थी। वही कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रथम पाली में 20 और द्वितीय पाली हेतु 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे वहीं प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।