कोंडागांव: कतावंड में परदेसीन माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुई विधायक लता उसेंडी, ₹10 लाख लागत की सामुदायिक भवन की दी सौगात
कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निलजी के कतावंड में ग्राम वासियों के द्वारा जन सहयोग से बनाए गए परदेशीन माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। इस दौरान विधायक लता उसेंडी ग्रामीण को मंदिर निर्माण की बधाई देते हुए ₹10 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण व बोर लगवाने की घोषणा की।