कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर निवास में घुसा जहरीला नाग, जामकोट निवासी स्नेक कैचर कादर खान ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
कलेक्टर निवास में आज शाम कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल स्नेक कैचर कादर खान को कलेक्टर निवास में सांप होने की सूचना दी। वहीं स्नेक कैचर जामकोट निवासी कादर खान कलेक्टर निवास पहुंचकर जहरीले नाग सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पास के ही जंगल में छोड़ दिया है। फिलहाल कोबरा द्वारा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।