कोंडागांव: पलारी उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी के उप स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह एक व्यक्ति की फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई है। जिसकी पहचान कोपाबेड़ा निवासी मेहत्तर राम कोर्राम उम्र 43 वर्ष के रूप में की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मर्ग कायम कर लिया है। बताया जा रहा है मेहतर राम कोर्राम की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी।