कोंडागांव: कोंडागांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस का हुआ आयोजन, विधायक लता उसेंडी ने की पौधारोपण,दी निर्माण कार्य की सौगात
श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस के अवसर पर 23 जून को जिला मुख्यालय कोंडागांव में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने फॉरेस्ट कॉलोनी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया। फॉरेस्ट कॉलोनी में स्थानीय मांग अनुसार 3 लाख की लागत की सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया हैं।