कुंडा: सरुआ जमेठी गांव में तालाब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की हुई मौत
कुंडा के सरुआ जेमेठी गांव में रविवार सुबह 11 बजे बकरी चराते समय पैर फिसलने से युवराज (11) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पीआरडी जवान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।