कोल: बुद्ध विहार डिपो के आउटसोर्स कर्मचारी ने रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग की, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 बुद्ध विहार डिपो में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी ने अपना रुका हुआ वेतन दिलाए जाने की मांग की है। दर्जनों आउटसोर्स कर्मचारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों के द्वारा हाथों में तरह-तरह की पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा एक ज्ञापन डीएम को दिया गया है।