कोल: रोरावर में तेज रफ्तार कार ने ढकेल को मारी टक्कर, हादसे में चालक को आई चोट, हुआ हजारों का नुकसान
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहपुर कुतुब क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक अंडे की ढकेल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में धकेल चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया,लेकिन ढकेल पर रखा चालक का हजारों रुपये का सामान का नुकसान हो गया।जानकारी के अनुसार रोड पर अवैध अतिक्रमण के चलते वाहनों को वहां से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।