कोल: AMU में होली मिलन की अनुमति न मिलने पर ABKS में उबाल, ADM सिटी को ज्ञापन देकर AMU में होली खेलने का ऐलान
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 AMU में होली मिलन समारोह की परमिशन न होने का मामला तूल पकड़ रहा है। उक्त मामले को लेकर गुरुवार को ABKS सड़कों पर उतर आई। करणी सेना ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को दिया गया है।