कोल: क्वार्सी में ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोर ने की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के क्वार्सी चौराहे के पास ज्वेलर्स की दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ज्वेलर्स की दुकान के काउंटर से चांदी की ज्वेलरी चुराकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही इलाका पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।