प्रतापगढ़: रानीगंज के नरसिंहगढ़ में दबंगों ने महिला और मासूम को पीटा, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में पड़ोसियों ने एकजुट होकर नजमा बानो के घर पर हमला कर दिया। पानी भरने के विवाद में दबंगों ने महिला और उसके नाती समद को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार शाम 4 बजे एसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।