गुन्नौर: रजपुरा बीआरसी में धूल फांक रहीं किताबें, 15 हजार से अधिक बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के रजपुरा ब्लॉक के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में पाठ्य पुस्तके नहीं पहुंच सकी है। जिससे करीब 15 हजार से अधिक बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जबकि नई किताबें बीआरसी पर रखी हुई धूल फांक रही है। नया सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किताबें विद्यालयों में नहीं पहुंची है।