मौदहा: मौदहा कस्बे में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मजदूर हुआ घायल
मौदहा के मोहल्ला मराठीपुरा मौदहा निवासी मनीष 30 वर्ष पुत्र रमेश अनुरागी मजदूरी का काम करता है। वह मोहल्ले में ही अनिल सोनकर के यहां काम करता है। गुरुवार को सुबह जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली में शटरिंग का सामान लाद रहा था तभी अचानक ट्रॉली से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने से घायल हो गया। वहां मौजूद साथियों ने उसे नगर के पीएचसी में भर्ती कराया हैं।