बेगूसराय: जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा आयोजित, पहली पाली में 6,271 परीक्षार्थी अनुपस्थित
जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. यह बातें मंगलवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. प्रथम पाली में कुल 12,108 परीक्षार्थियों में 5,837 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 6,271 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.