Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कैमूर जिले के 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का ऑनलाइन उद्घाटन शिक्षा के क्षेत्र में कैमूर के लिए ऐतिहासिक दिन, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगी नई दिशा कैमूर जिले के लिए आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज 19 जुलाई 2026 (रविवार) को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कैमूर जिले के 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। यह पहल राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस अवसर पर जिले के सभी चयनित विद्यालयों में उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, शिक्षा विभाग के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन का सभी विद्यालयों में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीक आधारित शिक्षण, नवाचार, समग्र व्यक्तित्व विकास तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर विशेष बल दिया गया। जिले में उद्घाटित 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) निम्नलिखित हैं— सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), महसूआ, भभुआ सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), जैतपुरकला, भगवानपुर सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बहेरा, अधौरा सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), चिताढ़ी, चैनपुर सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बहुआरा, चांद सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), धनेच्छा, दुर्गावती सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बरहुली, मोहनिया सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), देवहलिया, रामगढ़ सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), बनका बहुआरा, नुआंव सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), जहानाबाद, कुदरा सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), नौहट्टा, रामपुर इन आदर्श विद्यालयों में आधुनिक आधारभूत संरचना, स्मार्ट कक्षाएँ, समृद्ध पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधाएँ तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल शिक्षण वातावरण विकसित किया गया है। इन विद्यालयों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, डिजिटल साक्षरता, रचनात्मकता एवं जीवन कौशल का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम को बढ़ावा मिलेगा। कैमूर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि इन आदर्श विद्यालयों के प्रारंभ होने से जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा यह विद्यालय आसपास के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा एवं उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में स्थापित होंगे।

Mohania, Kaimur | Jul 19, 2026

MORE NEWS