कुशहरिया पावर सब स्टेशन के 10 में से 8 पैनल जले, 2 पैनल पर चल रहा स्टेशन - विधायक ने किया निरीक्षण
रामगढ़/कैमूर। रामगढ़ विधानसभा के विधायक सतीश यादव ने बुधवार को कुशहरिया पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सब स्टेशन के 10 इंडोर पैनल में से 8 पैनल जल चुके हैं। सिर्फ 2 पैनल के सहारे पूरा पावर सब स्टेशन चल रहा है।
विधायक ने तुरंत साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के MD से बात कर इंडोर पैनल की व्यवस्था करने को कहा। MD ने भरोसा दिलाया कि आज दो पैनल लगा दिए जाएंगे और बाकी पैनल एक-दो दिन में लगा दिए जाएंगे।
विधायक ने बताया कि पैनल के नीचे पानी लगने से बार-बार इंडोर पैनल जल रहा है। इसके लिए सिविल SDO को निर्देश दिया गया है कि जल्द ठीक कराएं ताकि पैनल के नीचे पानी न लगे।
Mohania, Kaimur | Aug 26, 2026