बलरामपुर: विकास भवन में क्षेत्राधिकारी ललिया ने इंडियन आयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
28 जनवरी मंगलवार को दोपहर 3 बजे क्षेत्राधिकारी ललिया साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए सभी को बताया गया कि एईपीएस फ्राड से बचने के लिए हमेशा आधार कार्ड का बायोमैट्रिक लाक करके रखें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा स्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर आपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।