बलरामपुर: विकास भवन में जिला क्षय रोग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी और विधायक ने टीबी के मरीजों को दी पोषण पोटली
28 जनवरी दोपहर 2:00 बजे विकास भवन में जिला छय रोग विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीज को पोषण पोटली दिया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पलटू राम जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीज को पोषण पोटली वितरित करते हुए टीबी मरीजों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे