बलरामपुर: विकास भवन में दिव्यांग जनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण
28 जनवरी मंगलवार दोपहर 1:00 बजे विकास भवन में दिव्यांग जनों को विधायक पलटू राम, कैलाश नाथ शुक्ला एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मोदी योगी सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।