बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सारथी वाहन को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
28 जनवरी मंगलवार सुबह 11:00 बजे सीएमओ कार्यालय से मिशन परिवार विकास अभियान में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इन वाहनों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को परिवार नियोजन पर जागरूक किया जाएगा।