बलरामपुर: जनपद के थाना को0 नगर क्षेत्र में चीनी मिल्स के इन्सिनेटर द्वारा मादक पदार्थों का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया
28 जनवरी 12बजे विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों आदि के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा 17 थानों से लगभग 2 करोड़ 61लाख रुपए के मादक पदार्थ का विनष्टीकरण किया गया।