बक्सर: महदह पुलिस लाइन स्थित श्री महाशक्ति मां कालरात्रि नवदुर्गा धाम में 5 मई से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
Buxar, Buxar | Apr 30, 2026 जिले के महदह पुलिस लाइन स्थित महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में आगामी 5 मई से भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। श्री भगवान श्री राधा कृष्ण जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महामहोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।