कायमगंज: नाती की बाइक फिसलने से नानी गंभीर रूप से घायल, शमसाबाद CHC से लोहिया अस्पताल रेफर, नाती को भी आई चोटें
शमशाबाद में एक बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में नानी और नाती घायल हो गए। नानी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। कायमगंज के मोहदीपुर गांव का 14 साल का हिमांशु अपनी नानी बीटोली देवी 65 साल को बाइक से खिनमिनी स्थित उनके घर से मोहदीपुर ले जा रहा था। कायमगंज-फर्रुखाबाद रोड पर तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर गिर गई।