सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के राजघाट कोल एवं वरियारन बलुआही कोरासी में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जनसुनवाई शिविर लगा
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गुरुवार को बुधौली बनकर पंचायत के राजघाट कोल में तथा घोसैठ पंचायत के वरियासन बलुआही कोरासी में कैंप लगाकर जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनी गई. अपराह्न 12:30 बजे वरियासन बलुआही कोरासी में कैंप प्रभारी सह CDPO रीना कुमारी द्वारा लोगों की समस्याओं की जानकारी दी जा रही थी. लोगों को ई-श्रम कार्ड सहित अन्य योजना का लाभ दिया गया.