रूपवास: रूपवास में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट, जलदाय विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद
रूपवास। कस्बे में एक ओर भीषण गर्मी के बीच लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं वार्ड संख्या 8 में जलदाय विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत न होने से पानी सड़कों पर बहता रहा। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए विभाग से जल समस्या के समाधान की मांग की है