चकराता में भीषण सड़क हादसा! 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत 3 गंभीर | Chakrata News
उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र (चकराता) से एक बड़ी और दुखद खबर आ रही है। सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा गांव के पास एक कार (UP15DB 8712) अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और सीएचसी (CHC) सहिया पहुंचाया गया। घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
उत्तराखंड की तमाम बड़ी खबरों और लाइव अपडेट्स के लिए हमारे चैनल को #follow जरूर करें।
#ChakrataAccident #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews #RoadAccident #ChakrataNews #SahiyaNews #UttarakhandAccidentNews
Nainital, Nainital | Jul 6, 2026