मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ जागरूकता हेतु महारैली। सिविल लाइन जोन के अध्यक्ष एवं निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मुकुंदपुर में मलेरिया एवं मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ जागरूकता महारैली निकाली गई। महारैली में निगम के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। रैली की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक, मुकुंदपुर से हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्षद कार्यालय, 60 फुटा रोड, मुकुंदपुर पर इसका समापन हुआ। अभियान के माध्यम से लोगों को मच्छरों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
Delhi, India | Sep 17, 2026