एकंगरसराय: अधिवक्ता ओम प्रकाश के 25 वर्षीय बेटे शिवम का शव नहर में मिला, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
तेल्हाड़ा। थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश के 25 वर्षीय पुत्र शिवम का शव बुधवार को राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच नहर से बरामद हुआ। शव की पहचान मोबाइल में लगे सिम के जरिए की गई। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।