सासाराम: सासाराम के मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Sasaram, Rohtas | Sep 16, 2026 सासाराम के मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात तक किया परिजनों ने किया हंगामा। मृतक की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव निवासी 26 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, जिसे 13 सितंबर को मद्यनिषेध मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।