चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के वार्ड 7 में महिला पर्यवेक्षिका की हत्या, भाग रहे आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंपा
पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या 7 के ग्वाला पट्टी में स्थित एक मकान में गुरुवार दोपहर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद सोनुवा प्रखंड कार्यालय में महिला एवं बाल विकास परियोजना केंद्र में पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत थी।