जबलपुर: नया मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला दहेज, शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर एसपी को दी शिकायत
जबलपुर एसपी कार्यालय पहुंची नया मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला अर्शीन बानो की मुस्लिम रीति रिवाज से इसाई कब्रिस्तान के पीछे सिहोरा में शामिन मोहम्मद के साथ 19 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। परंतु शादी के कुछ समय बाद से ही सास, ससुर, नंद, देवर और शौहर के द्वारा ₹5लाख दहेज को लेकर और दहेज में मोटरसाइकिल न देने की बात पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।