जबलपुर: भानतालिया चौधरी मोहल्ले में स्थित घर में हुई चोरी, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद, पीड़ित ने एसपी को दिया आवेदन
बेलबाग थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में मीना चौधरी नाम की महिला के मां के घर में चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर के ही पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज भी कैद हुए हैं, जिसको लेकर के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, परंतु आरोपी के विरुद्ध पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसको लेकर के पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है।