जबलपुर: ग्राम केवलारी थाना गोसलपुर निवासी राम विशाल तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर दी शिकायत
गोसलपुर थाना अंतर्गत ग्राम केवलारी निवासी राम विशाल तिवारी ने मूरत सिंह कुछबंदिया की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी। बताया की मूरत सिंह द्वारा पत्नी को बातो में उलझा कर बोलेरो कार खरीदी गई और फिर मेरी थाना गोसलपुर में झुटी एफआईआर दर्ज करवाते हुए मुझे घर से बाहर निकाल दिया, जिसकी वजह से पिछले 1 महीने से पीड़ित घर से बाहर रहने मजबूर है।