जबलपुर: बेलबाग टोरिया में महिला को जिओ कंपनी से इनाम का मिला प्रलोभन, ₹64500 के ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर दी एसपी को शिकायत
बेलबाग टोरिया निवासी महिला मोनिका चक्रवर्ती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दी है। बताया कि उसके साथ जिओ कंपनी के नाम से फोन आया जहां उसे प्रलोभन देकर के बताया गया कि इसका इनाम खोला है, जिसमें उसे ₹ 7 लाख 45 हजार एवं एक मोटरसाइकिल मिलेगी, जिसके प्रलोभन में आकर के महिला से 64500 थोड़े-थोड़े करके जिओ कंपनी का नाम लेकर शंकर सिंह ने धोखाधड़ी की है।