महरौनी: सुजानपुरा, मप्र निवासी पीड़ित ने ग्राम नैनवारा के एक हिस्ट्रीशीटर सहित उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया
मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम सुजानपुरा निवासी रविंद्र पुत्र जगदीश ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते लगभग तीन दिनों पूर्व नैनवारा निवासी एक हिस्ट्रीशीटर सहित उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। मामले को गंभीर महरौनी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।