चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जंक्शन से होकर गुजरेगी मैसूर-अजमेर स्पेशल ट्रेन, दोनों दिशाओं में होंगे 12 फेरे
मैसूर अजमेर के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन चित्तौड़गढ़ जंक्शन होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में 12 फेरे होंगेl मैसूर अजमेर स्पेशल 13 अप्रैल से 18 मई तक मैसूर से हर शनिवार को सुबह 10:00 बजे चलकर रविवार रात 12:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। वापसी में अजमेर मैसूर 16 अप्रैल से 21 मई में तक हर मंगलवार को रात 8:10 पर प्रस्थान कर 11:15 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी।