चित्तौड़गढ़: श्री राजपूत करणी सेना द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला फूंक कर कि आप विरोध प्रदर्शन भाजपा का बहिष्कार भी किया
गुजरात के राजकोट सांसद पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा राजपूत महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी और भाजपा द्वारा राजपूत समाज को दर किनार करने के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना द्वारा आज चित्तौड़गढ में पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया गया। प्रताप पार्क से कलेक्ट्रेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। देशभर में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने को लेकर भी समाज द्वारा शपथ ली गई।