लालगंज: सेमरा प्रताप गांव के पास 5 दिन पहले स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायल बामी निवासी युवक की प्रयागराज में हुई मौत
वाराणसी रीवा हाईवे पर लालगंज के सेमरा प्रताप गांव के पास 5 दिन पहले हुई स्कॉर्पिओ और ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायल युवक जयप्रकाश तिवारी की मौत प्रयागराज में उपचार के दौरान सोमवार की रात हो गई। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना में 26 वर्षीय ओमचंद तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।