नवागढ़: बेमेतरा में ट्रैक्टर पलटने से 12 घायल, 4 की हालत गंभीर
बेमेतरा के साल्हेघोरी में दशहरा महोत्सव देखकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर पलटने से 12 लोग घायल हुए हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत हैं।