पूरनपुर: जरा बुर्जग गांव के पास ट्रक ने गन्ना भरी ट्राली में मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर जा के रहने वाले ई रिक्शा चालक सुरेश पुत्र त्रिलोक उम्र 50 वर्ष अपने ई रिक्शा से मूंगफली लेने के लिए माधोटांडा जा रहा था। इसी दौरान जरा बुर्जग के पास में एक ट्रक ने गन्ना लेकर जा रही ट्राली में टक्कर मार दी और ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया। हादसे में ट्रैक्टर चालक वाजिद की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।